बागपत, फरवरी 23 -- बड़ौत। बागपत में ग्रामीण इलाके में बेटियों को शिक्षित करने के लिए बनाई जा रही इमारत पर दबंगों की नजर पड़ गयी है। इन दबंगों ने निर्माणाधीन इमारत में घुसकर साइन बोर्ड पर कालिख पोत डाली। इससे ट्रस्टियों में भय व्याप्त हैं। दरअसल, बिनोली कोतवाली इलाके के पिछोकरा गांव में श्रीवर्धमान एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र खोलने जा रहा है। यहां ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जायेगी। ट्रस्ट द्वारा इसके लिए कई सालों से निर्माण कराया जा रहा है। बीते दिनों दबंगों ने ट्रस्ट की निर्माणाधीन इमारत में घुसकर कालिख पोत दी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों मनोज जैन, शिखरचंद जैन, पंकज जैन ने बताया कि दबंगों द्वारा उनको लगातार धमकियां दी जा रही है जिसके चलते वे दहशत में है। उन्होंन...