कौशाम्बी, फरवरी 21 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद पिपरी थाने के पेरई तिल्हापुर मोड़ स्थित सीताराम संत सेवा समिति की जमीन पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ट्रस्ट के महामंत्री ने आरोप लगाया है कि करीब 25 लोगों ने अस्थायी व स्थायी दुकानें रखकर ट्रस्ट की भूमि पर कब्जा कर लिया है। कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को महामंत्री ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। सीताराम संत सेवा समिति के महामंत्री ने बताया कि सम्बंधित भूमि धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए आरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों ने धीरे-धीरे वहां दुकानें रखकर व्यवसाय शुरू कर दिया। इससे न केवल ट्रस्ट की संपत्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि आने-जाने में भी असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अतिक्रमण ...