पटना, जनवरी 9 -- प्रदेश राजद महासचिव भाई अरुण कुमार ने कहा है कि केंद्र की गलत विदेश नीति के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ की धमकी दे रहे हैं। ट्रम्प ने भारत पर 55 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिका को समझना चाहिए कि भारत वियतनाम नहीं है। प्रधानमंत्री को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ऐसा जवाब देना चाहिए जिससे कि भविष्य में भारत की ओर कोई आंख उठाकर भी ना देख पाए। लेकिन न जाने क्या कारण है कि मोदीजी ट्रंप के आगे लाचार और बेबस नजर आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...