सीवान, जनवरी 21 -- जीरादेई। सीवान मैरवा मुख्यमार्ग के मछलिया मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें पिकअप चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगो के मदद से पिकअप चालक को इलाज के लिए के लिए नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। मैरवा थाने के पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जानकारी प्राप्त की। तथा दोनों गाडीओ को थाने लेकर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...