गिरडीह, फरवरी 14 -- पंचबा,प्रतिनिधि। शुक्रवार सुबह पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी चौक के पास ट्रक एवं टैंपो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में टैंपो में सवार हीरोडीह के प्रेम दास और जमुआ के छोटू राम घायल हो गए। बताया कि प्रेम दास की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि छोटू राम को हल्की चोटें आई हैं। बताया गया की ट्रक गिरिडीह से पचम्बा की ओर और टेम्पो जमुआ से गिरिडीह जा रही थी इसी बीच दोनो मे टक्कर हो गई घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...