भागलपुर, मई 30 -- सन्हौला-घोघा मुख्य सड़क एसएच 84 पर गुरुवार की दोपहर ट्रक और मिनी हाईवा की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सन्हौला अस्पताल में भेजा। घटना के बाद लगभग एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों घायल को मायागंज रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकरपुर और खरीडांर के बीच जख बाबा स्थान के ठीक सामने घोघा की ओर से आ रहे मिनी हाईवा और सन्हौला की ओर से जा रहे ट्रक में टक्कर हो गई। इस टक्कर में मिनी हाईवा के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के सामने का हिस्सा इस तरह क्षतिग्रस्त हुआ कि चालक और खलासी दोनों गाड़ी में ही फंस गए। पीरपैंती परसबन्ना निवासी चालक रामबिलास पासवान (22) और मिर्जाचौकी पकड़िया निवासी खलासी ओम प्रकाश पोद्दार (30) गाड़ी में ही फंस गया। स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.