आजमगढ़, जनवरी 13 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सम्मोपुर खालसा के पास सोमवार की रात करीब 12 बजे सड़क के किनारे खड़े ट्रक को हटवाते समये तेज गति से आ रहे डंफर ने ट्रक में टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक और डंफर के बीच में आने से होमगार्ड की मौत हो गयी। हादसे में डंफर चालक भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर बनी हुई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सपहिया रुदरी गांव निवासी 55 वर्षीय इंद्रदेव यादव होमगार्ड के जवान थे। सोमवार की रात में रानी की सराय थाना में उनकी ड्यूटी थी। रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि क्षेत्र के सम्मोपुर खालसा गांव के पास सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना है। सूचना मिलने पर पुलिस की मोबाइल टीम होमगार्ड इंद्रदेव के साथ मौके पर पहुंची। खड़े ट्रक के चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.