अररिया, फरवरी 13 -- जोकीहाट, (एस)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोकीहाट थाना पुलिस को गुरुवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्ती के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है और मौके से चालक व सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में वैशाली जिले के बिद्दूपूर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी श्याम उजाला व श्रवण कुमार शामिल हैं। जिन्हें पुलिस पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगंज की ओर से एक ट्रक में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई और बौरिया व काकन टोल टैक्स के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू की जाएगी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.