मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टोल प्लाजा के पास स्थित एक लाइन होटल परिसर में छापेमारी की। इस दौरान परिसर में लगे राजस्थान नंबर के ट्रक से टीम ने 430 कार्टन शराब जब्त की। मौके से दो चालक को भी गिरफ्तार किया है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक पर सीमेंट से बना पिलर लोड था। इसके नीचे लोहा के चदरा से बने तहखाने में शराब के कार्टन को छुपाया गया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल थाना स्थित किशनगढ़ वार्ड नंबर 12 के मोहन खरवाल और रामपाल वर्मा के रूप में हुई है। दोनों ट्रक चालक हैं। बताया कि जब्त शराब दो अलग-अलग ब्रांड की है। दोनों चालकों को पूछताछ के बाद जेल भेजने की कवायद की जा रही है। बताया कि सूचना मिली थी कि दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.