मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेवा रोड में एक लाइन होटल के समीप शुक्रवार को एक ट्रक से 1091 कार्टन विदेशी शराब की बामदगी में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई। थाना प्रभारी सुभाष मुखिया के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। गिरफ्तार ट्रक चालक गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर थाना क्षेत्र निवासी आकाश अमथा भाई माजीराना (20) और उप चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी त्रिलोक कुमार भील (20) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मध निषेध टीम से मिली गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश नंबर के ट्रक की तलाशी लेने पर शराब जब्त हुई थी। ट्रक से कई ब्रांड की शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने जोधपुर निवासी विष्णु चौधरी, सोनू सेठ और गुलशम भाई की संलिप्तता बताई है। मामले...