जहानाबाद, जून 16 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया एनएच पर कड़ौना थाना क्षेत्र के इमलिया मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रक से हुई टक्कर में टोटो टेंपो का ड्राइवर घायल हो गया। घायल चालक प्रवीण कुमार पटना जिला के मसौढ़ी ग्रिड के पास के निवासी हैं। सूचना पाकर उनके परिजन आए। इस घटना के संबंध में बताया गया है कि ड्राइवर प्रवीण कुमार मसौढ़ी से अपना टोटो टेंपो लेकर जहानाबाद आ रहे थे। जब वे इमलिया मोड़ के समीप से गुजर रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें वह घायल हो गए। लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा। फोटो- 16 जून जेहाना- 07 कैप्शन- इमलिया मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रक से हुई टक्कर में घायल टोटो डाइवर सदर अस्पताल में इलाजरत।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.