गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र से ट्रक से बिहार भेजे जा रहे सामान को मुरादाबाद में उतार लिया गया। आरोपी ने पूरा सामान अपने गोदाम में रख लिया और अब सामान वापस करने के बदले 15 लाख की मांग कर रहा है। ट्रांसपोर्टर ने इस मामले में ट्रक के चालक, परिचालक समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साहिबाबाद के ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक दलजीत सिंह की तरफ से साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दलजीत के अनुसार उन्होंने अपनी ट्रांसपोर्ट से करोड़ों रुपये का सामान ट्रक में लादकर बिहार के लिए भेजा था। आरोप है कि मुरादाबाद में जावेद नामक व्यक्ति ने ट्रक चालक और परिचालक की मदद से ट्रक को रोक लिया और उसमें लदा सारा सामान उतारकर अपने गोदाम पर रख लिया। तीन दिन बाद उन्हें सामान उतारने की जानकारी हुई। आरोप है कि जाव...