गुड़गांव, दिसम्बर 30 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (मानेसर) ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के सामान से भरी गाड़ी से मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने न केवल कंपनी को चूना लगाया, बल्कि अपने सगे भाई के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ छेड़छाड़ कर नौकरी हासिल की थी। पैकिंग सील खोलकर उड़ाया सामान पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी 22 वर्षीय सचिन ने अपने साथियों जीतू और एक अन्य के साथ मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गुरुग्राम के पथरेड़ी से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के लिए माल लेकर निकलते ही आरोपियों ने रास्ते में गाड़ी की पैकिंग सील को बड़ी सावधानी से खोला। उन्होंने बक्शों से मोबाइल फोन और टैबलेट निकाले और फिर सील को वापस चिपका दिया, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.