बदायूं, जून 16 -- बदायूं/फर्रुखाबाद, हिटी। बदायूं पुलिस लाइन से पुलिस भर्ती के नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ जा रहे बोलेरो सवार पुलिस कर्मी फर्रूखाबाद में कानपुर रोड पर हादसे का शिकार हो गये। उनकी बोलेरो रविवार की सुबह ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में छह पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी की घायल पुलिस कर्मियों का बेहतर उपचार करने के लिए कहा। जानकारी के मुताबिक बोलेरो पर सवार होकर पुलिस कर्मी बदायूं पुलिस लाइन से लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब 5.45 बजे जनपद बदायूं पुलिस की बोलेरो ग्राम हाजी नगला एवं ग्राम उबरी खेड़ा के मध्य ग्राम उबरी खेड़ा से करीब 400 मीटर पहले चौकी क्षेत्र खुदागंज थाना कमालगंज के पास ट्रक से भिड़ गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.