फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार दोपहर को सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मोड़ स्थित वीके राजस्थानी होटल के पास हुआ है। हिम्मतपुर थाना बकेवर निवासी 26 वर्षीय अजय पुत्र विनोद अपने साथी जनार्दन तथा छोटे भाई 20 वर्षीय बबलू के साथ बाइक से फतेहपुर कोर्ट एक मामले में जमानत कराने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां जनार्दन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बबलू को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.