मुरादाबाद, जनवरी 7 -- चंडीगढ़ में हुए एक सड़क हादसे में कुंदरकी क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई। कुंदरकी के गांव अहलादपुर निवासी मुनाजिर (25) पुत्र मुनव्वर चंडीगढ़ में रहकर पिकअप वाहन चलाता था। बताया गया कि मंगलवार की देर रात घने कोहरे के कारण अमृतसर हाईवे पर मनाज़िर की पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में मुनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई। बताया गया मृतक के परिजन बिना कार्रवाई के शव को गांव ले आए, मृतक को बुधवार को गांव के कब्रस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं मृतक के परिवार में पत्नी अंजुम, एक वर्षीय बेटी, मां हाजरा, भाई मुजफ्फर, जफर अली, अनवर अली और एक बहन शामिल हैं।

हिंदी हिन्...