मधुबनी, दिसम्बर 9 -- मधेपुर/झंझारपुर। झंझारपुर थाने के सिमरा गांव ब्रह्मस्थान के पास एनएच 27 पर पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह करीब तीन बजे टाटा 407 ट्रक पर लदा भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद किया। हालांकि, टाटा 407 ट्रक चला रहा शराब तस्कर स्टेयरिंग छोड़कर चलती ट्रक से फांदकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। जिसके बाद शराब लदा टाटा 407 एनएच 27 पर पलट गया। यह कार्रवाई मधुबनी एसपी के निर्देश पर झंझारपुर के एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा तथा झंझारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर की। यह जानकारी झंझारपुर के एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने मंगलवार को झंझारपुर थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम ग...