मिर्जापुर, फरवरी 19 -- मिर्जापुर। जिले के चील्ह थानाक्षेत्र के गोपीगंज मार्ग पर मवैया गांव के पास गुरुवार की भोर में सामने से आए ट्रक को बचाने के चक्कर में भूसी लदा अनियंत्रित डीसीएम सड़क किनारे पलट गया। वाकए में चालक बाल-बाल बचा। भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैदहां गांव निवासी डीसीएम चालक बृजलाल गुरुवार की भोर करीब 3:00 बजे अपने डीसीएम ट्रक पर सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज से धान की भूसी लादकर गोपीगंज ओबीटी कंपनी में जा रहा था। गोपीगंज मार्ग पर मवैया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में डीसीएम का एक चक्का सड़क किनारे एक फीट गड्ढे में उतर गया, जिससे भूसी झोल मार कर सड़क किनारे पलट गया और चालक डीसीएम के केबिन में फस गया। घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह केबिन का शीशा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.