घाटशिला, फरवरी 22 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बड़शोल थाना क्षेत्र के दारीशोल चौक के पास एनएच- 49 पर एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही बड़शोल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पीसीआर वाहन से कार में फंसे दोनों घायल समीर दास व परेश दास को बाहर निकाला और एनएचएआई द्वारा दी गई 1033 एंबुलेंस से तत्काल बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बारे में मिली जानकारी क...