बाराबंकी, नवम्बर 27 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में असेनी मोड़ पर गुरुवार की रात बाइक सवार एक ट्रक में टकरा कर गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके अचेत होने से नाम पता की जानकारी नहीं हो सकी है। असेनी मोड़ पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे खड़े ट्रक में बाइक सवार दो युवक टकरा कर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। आवास विकास चौकी प्रभारी सुनील सिंह यादव ने दोनों घायल युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवक अचेत हैं। पुलिस बाइक के नम्बर से घायलों के घर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...