बगहा, जुलाई 29 -- हरनाटाड़, एक संवाददाता। झारखंड के देवघर में मंगलवार की सुबह बस और सिलेंडर लदे ट्रक में भीषण टक्कर हुई। हादसे में आधा दर्जन मरने वालों में बगहा पुलिस जिले के लौकरिया थाने के मतराजी के गम्हा धांगड़ की पत्नी दुर्गावती देवी (45) थी। वहीं घायलों में एक बच्ची समेत आठ महिला शामिल है। घायलों में नौरंगिरया थाने के हरनाटाड़, बेलहवा, लौकरिया थाने के मतराजी और मश्रिौली की महिलाएं शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक व घायलों के परिजन देवघर के लिए रवाना हो गये। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ दर्जन लोग तीसरी सोमवार के अवसर पर लौकरिया व नौरंगिया थाना क्षेत्र से देवघर बाबाधाम गये थे। मंगलवार की सुबह में जल चढ़ाने के बाद वे लोग बस से लौट रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर लदे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। इसमें लौकरिया थाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.