अररिया, दिसम्बर 19 -- बथनाहा, एक संवादाता गुरुवार देर शाम करीब 9.30 बजे बथनाहा-बीरपुर मोड़ के पास पहले से खड़ी ट्रक में ठोकर लगने से बाइक सवार एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक ज्योतिष यादव सोनापुर पंचायत के पत्थरदेवा निवासी बीरेंद्र यादव का इकलौता पुत्र था। यह हादसा तब हुई जब युवक ज्योतिष यादव जोगबनी से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बथनाहा- बीरपुर मोड़ के समीप बेतरतीब तरीके से पहले से खड़ी ट्रक में उनका बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हो हल्ला होने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस एवं उनके परिजनों को दी। सूचना पर बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने पुलिस बल को भेजा। पुलिस ने हादसे में घायल युवक ज्योतिष यादव को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.