प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। पोंगहट में रविवार देर रात एक बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। नीमसराय धूमनगंज निवासी देवेंद्र श्रीवास्तव प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका इकलौता बेटा 17 वर्षीय प्रियम श्रीवास्तव 12वीं कक्षा का छात्र था। रविवार रात वह अपने दोस्त की बहन की शादी में करेली गया था। उसके साथ दो लड़के और थे। लौटते समय पूरामुफ्ती के पोंगहट क्षेत्र में उसकी बाइक पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। बाइक प्रियम ही चला रहा था जिससे उसे गंभीर चोट आई जबकि उसके साथी लड़के मामूली रूप से जख्मी हुए। हादसे की खबर पाकर पहुंचे परिजन प्रियम को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। वहीं इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी पूरामुफ्ती मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट...