सासाराम, अप्रैल 24 -- दावथ, एक संवादाता। बुधवार को देर रात दावथ बाजार के दुर्गा मंदिर के समीप थाना में कार्यरत एसआई मनोज कुमार सिंह को एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी एसआई नालंदा जिला के निवासी हैं तथा वे 2009 बैच के दारोगा हैं। थानाध्यक्ष कृपालजी ने बताया की मनोज कुमार रात्रि में गस्ती कर लौटकर थाना से होकर अपने आवास पर जा रहे थे। तभी बिक्रमगंज के तरफ से आ रही एक ट्रक एसआई को कुचल दिया। जिसमे उनका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। थाना के कुछ सदस्यों के द्वारा घायल एसआई को दावथ सीएचसी में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्स्कों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। थाना के सदस्यों के साथ उनको वाराणसी भेज दिया गया है। वहीं उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ट्रक व उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.