मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- अहरौरा l थाना क्षेत्र के पट्टीखुर्द मोहल्ले में वाराणसी शक्तिनगर ओवर ब्रिज के नीचे साइड रोड पर सोमवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया l जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे की सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे से लेकर मृतक का पहचान कराने में जुट गई है । आसपास के लोगों से पहचान कराया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली l पुलिस अब बाइक नंबर और मोबाइल से भी मृतक की पहचान कराने में पुलिस जुटी रही l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...