चंदौली, फरवरी 9 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के साहूपुरी एनडीआरएफ कैंप गेट पर रविवार की दोपहर एक बजे भाभी से बात कर रहा साइकिल सवार 30 वर्षीय वेल्डर सोहन को ट्रक चालक ने रौंद दिया। घटना के दौरान वेल्डर की भाभी घायल हो गई। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और ट्रक सहित समीप के भांग की दुकान पर तोड़फोड़ किए। इसके बाद शव सहित ट्रक के सामने धरना प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान एसडीएम, सीओ,पीएसी पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने लगे, लेकिन ग्रामीण लगभग चार घंटे तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। वही उचित मुआवजा देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना क्षेत्र के भुजहुआ गांव निवासी रामलखन उर्फ मेला का 30 वर्षीय पुत्र सोहन वेल्डर का कर रहा परिवार का भरण पोषण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.