सोनभद्र, मार्च 27 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही गांव में बुधवार की रात ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने मुर्धवा-बीजपुर मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने तत्काल ट्रक चालक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। खैराही गांव निवासी 55 वर्षीय लालजी पुत्र स्व. तिलक धारी कन्नौजिया साइकिल से रासपहरी से निमंत्रण करके वापस अपने घर जा रहे थे। इस बीच गांव पहुंचने वाले ही थे कि ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, एसटी एससी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार और नायब तहसीलदार ने लोगो को सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.