उरई, जनवरी 9 -- सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के नियामतपुर चौराहे के पास गुरुवार रात तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार कर व्यापारी को कुचल दिया। जिसमें मौके पर ही व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी अपना सामान मेले से लेकर लौट था था। शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र विश्नोई ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में कार से कपड़े बेचने जाता था। गुरुवार को नियामतपुर में बाजार गया था और वहीं पर दुकान लगाए थे। रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहा था। इसी दौरान नियामतपुर चौराहे के पास वह किसी से बात करने के लिए बाहर निकला। तभी जोल्हूपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और वह सड़क पर जा गिरा। इससे ट्रक का अगला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद एसआई चेतराम बुंदेला ने पहुंचकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.