आजमगढ़, फरवरी 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के फोर लेन नेशनल हाइवे के लालगंज-भीरा मार्ग पर मंगलवार की दोपहर को ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में पति समेत दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहरो जगदीशपुर गांव निवासी जय प्रकाश राय की पत्नी 42 वर्षीय रंजू राय की तबीयत खराब चल रही थी। मंगलवार को दोपहर जय प्रकाश राय अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक लेकर सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज जा रहे थे। वे नेशनल हाइवे के फोरलेन चौराहे से भीरा मार्ग पर उतरे थे। तभी तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक के पीछे बैठी रंजू राय अनियंतित्र होकर सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक के नीचे आने से रंजू की कुचलकर मौत हो गई। इस हाद...