बांका, जनवरी 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी के समीप बुधवार की शाम ट्रक के पहिए के नीचे कुचलकर बाईक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतका कटोरिया थाना क्षेत्र के गढ़ना गांव निवासी तबरेज खान की पत्नी रेहाना खातून (50) बताई गई है। जानकारी के अनुसार रेहाना खातून अपने पति तबरेज खान के साथ चांदन स्थित अपने किसी रिश्तेदार के मैय्यत में गई थी। जहां से बुधवार शाम दोनों पति-पत्नी बाईक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवासी के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाईक में जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक चालक तबरेज खान सड़क से दूर जा गिरे, जबकि रेहाना खातून बाईक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उसकी मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.