बेगुसराय, अप्रैल 15 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना के हरदिया के समीप एसएच-55 पर मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बाइक सवार पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति जख्मी हो गया। मृतका चेरियाबरियारपुर थाना के मंझौल खूंटनटोल निवासी संजीत साह की 32 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी थी। स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पार्वती देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई राम कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल को उसकी बहन की ननद की शादी थी। अपनी ननद की शादी को धूमधाम से करने के लिए दोनों पति-पत्नी बाइक से बेगूसराय सामान की खरीदारी करने गए थे। मार्केटिंग कर बाइक से घर लौटने के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.