चित्रकूट, फरवरी 24 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में ट्रक से कुचलकर ननद-भौजाई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार की दोपहर हुआ। दोनों मृतका महोबा जिले के खन्ना की रहने वाली हैं। पिता की अस्थियां बिसर्जित कर पूरा परिवार चार पहिया वाहन से वापस लौट रहा था। रामनगर के पास चार पहिया वाहन का पहिया पंचर होने की वजह से सभी लोग रुके थे। वाहन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। वाहन खड़ा होने के बाद दोनो ननद-भौजाई सड़क पर खड़ी थी। इसी बीच हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...