हाजीपुर, फरवरी 9 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता होली पर्व आने में 23 दिन शेष बचे हैं, लेकिन तस्कर अभी से ही शराब स्टॉक करने में जुट गए हैं। हालांकि उनके मसूबों पर मद्य निषेध एवं उत्पाद थाने की पुलिस ने पानी फेर दिया। मद्य निषेध एवं उत्पाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात्रि करीब 2:00 बजे बालिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव स्थित सुनसान जगह पर छापेमारी कर एक ट्रक पर लोड 219 कार्टून, एक पिकअप पर लोड 73 कार्टून एवं एक बोलेरो पर लोड 48 कार्टून से 3042.720 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। हालांकि छापेमारी की बालक मिलते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस जप्त गाड़ी एवं विदेशी शराब को थाने पर लाई। जहां उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त तीनों गाड़ी मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। यह जानकारी उत्पाद ...