कौशाम्बी, फरवरी 20 -- कोखराज थाने के ठीक सामने शुक्रवार की भोर स्कार्पियो व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक आवागमन भी बाधित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियों सवार कहीं निमंत्रण से लौट रहे थे और वह जैसे से ही कोखराज थाने के सामने से भरवारी की ओर मुड़े तभी प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। थाने के ठीक सामने घटना होने के चलते तत्काल पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहां से प्राथमिक ...