छपरा, जनवरी 5 -- मांझी। यूपी-बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जय प्रभा सेतु के दक्षिणी मुहाने पर सोमवार की शाम ट्रक तथा स्कार्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर में बंगरा पंचायत के पूर्व सरपंच विक्की यादव सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों में बंगरा पँचायत के पूर्व सरपंच विक्की यादव, दीपक भारती, मनीष यादव तथा अजय यादव शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगो तथा राहगीरों ने एम्बुलेंस से मांझी सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों प्रदेशों की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। मन्दिर व कब्रिस्तान घेराबंदी की अद्यतन स्थित...