पटना, दिसम्बर 23 -- धान लदे ट्रक लूट की खुद साजिश रचने के आरोप में वाहन मालिक समेत दो आरोपितों को फतुहा से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों में ट्रक मालिक नीतीश कुमार और उसका सहयोगी मंटू कुमार शामिल है। वहीं, पुलिस ने छापेमारी कर नालंदा के हिलसा मां लक्ष्मी ट्रेडर्स व्यापारी से बेची गई धान और एनटीपीसी बाढ़ आईडीबीआई बैंक के समीप से लूटा गया ट्रक, एक मोबाइल, बाइक और 29550 रुपये जब्त किये हैं। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि नालंदा के सिलाव से नेपाल जा रहे धान लदे ट्रक को बिहटा सरमेरा फोरलेन पर गौरीचक के बीबीपुर गांव के पास अपराधियों ने लूट लिया था। वहीं, ट्रक चालक को बंधक बनाकर फतुहा-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में ट्रक चालक फतुहा के मंटु कुमार ने 20 दिसम्बर को अज्ञात के खिलाफ गौरीचक थाने म...