बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने ट्रक रोक कर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के डेईडीहा बुजुर्ग निवासी रामनरेन्द्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 19 फरवरी को विक्रमजोत की तरफ से ट्रक लेकर हसीनाबाद आ रहे थे। अभी पैकोलिया थानाक्षेत्र के पुरैना खास कर्बला के पास पहुंचे ही थे कि तभी पांच लोगो ने मिलकर उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते धमकाया। भीड़ आती देख मौके से भाग गए। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...