नोएडा, दिसम्बर 21 -- मसाले से भरे ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था कंपनी के प्रतिनिधि ने तीन लोगों पर केस दर्ज कराया नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-67 स्थित खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी के गोदाम से ट्रक में भरे मसालों के बीच छिपाकर लाखों की इलायची ले जाते सुरक्षाकर्मी ने चालक को पकड़ लिया। कंपनी प्रतिनिधि ने चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। कंपनी के प्रतिनिधि सचिन भटौदिया ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे गोदाम पर तैनात सुरक्षाकर्मी नितिन ने एक ट्रक को बाहर जाते समय जांच के लिए रोक लिया। जांच करते समय पता चला कि उस ट्रक में करीब दो लाख रुपये मूल्य की 100 किलो बड़ी इलायची मसालों के बीच छिपाकर चोरी करके ले जाई जा रही थी। पूछताछ करने पर ट्रक के चालक सुमित, पूरन और माल भरने वाले सनी की संलिप्तता पाई गई थी। ...