हापुड़, दिसम्बर 30 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर पर मंगलवार दोपहर खाद से लदे ट्रक में पीछे से एक अनियंत्रित कार घुस गई। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जनपद मथुरा के थाना कनोजी क्षेत्र निवासी विशाल कुमार कार में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-9 स्थित गांव उपैड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक उसका नियंत्रण कार पर नहीं रहा। इस कारण अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना में कार सवार विशाल कुमार को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस से उसे कार से बाहर निकाला और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.