भदोही, दिसम्बर 16 -- गोपीगंज,हिन्दुस्तान संवाद।कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक में बाइक लेकर भिड़ जाने से बाइक सवार मां और बेटा घायल हो गए। इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया गया।औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय निवासी महेद्र कुमार के बेटे आशीष अपनी मां रेनू वर्मा के साथ बाइक से गोपीगंज बाजार जा रहे थे। रास्ते में कौलापुर के पास प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक अचानक रुक जाने से उसमे पीछे से भिड़ गए। घटना में मां और बेटे घायल हो गए। घायलावस्था में राष्ट्रीय राजमार्ग के एंबुलेंस द्वारा गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां बेटे की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...