फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कायमगंज। ट्रक चालक के साथ मारपीट के मामले में ट्रक में तंबाकू भरी होने की जानकारी सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया। घटना के बाद संबंधित व्यापारी ने आरोप लगाया कि हमलावर ही ट्रक को मंडी समिति लाए थे। किसी ने जीएसटी विभाग को सूचना दी। सूचना पर सहायक आयुक्त अमित कुमार त्यागी बुधवार को टीम के साथ मंडी समिति पहुंचे। व्यापारी की मौजूदगी में ट्रक में भरी तंबाकू की बोरियों को उतरवाकर तौल कराई गई। साथ ही अलग-अलग किस्म की तंबाकू की जांच भी की गई। इस संबंध में सहायक आयुक्त ने बताया कि व्यापारी की मौजूदगी में माल का भौतिक सत्यापन कराया गया है। कांटा-माप और प्रपत्रों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...