फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- अमृतपुर। राजेपुर तिराहे पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। गन्ना लदा एक ट्रक रुपापुर मिल की ओर जा रहा था। तिराहे से घूमते ही ट्रक में लोड गन्ने में बंच केबिल फंस गयी। इस पर पोल तिरछा हो गया। केबिल फंसी देख दुकानदारों ने शोर शराबा किया। आस पास के अन्य लोग आ गये। ट्रक को रुकवा लिया गया। इसकी जानकारी बिजली उपकेंद्र पर दी गयी। थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। दुकानदारों का कहना हैै कि ट्रक में गन्ना काफी ऊंचाई में लोड कर निकाला जा रहा है जिससे हर समय अनहोनी का डर रहता है। तिराहे पर वैसे ही रास्ता खराब है। इसके बाद भी ट्रकों पर गन्ने की ऊंचाई कम नही की जा रही है। लोगों ने काफी देर तक हंगामा भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...