शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- गाय से भरे ट्रक की सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन ट्रक में 39 भैंसें बरामद हुईं। पुलिस ने ट्रक को सीज करते हुए ट्रक चालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंशीय पशु जा रहे हैं। इस पर नगरिया मोड़ प्रभारी अनुज चौधरी ने पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। जब जांच की तो ट्रक में भैंसें थी जिनके पैर एवं मुंह बंधे हुए थे तथा मानक से अधिक भैंस ट्रक में मौजूद थी। पुलिस ने सभी भैंसों को बंधन मुक्त कराकर ट्रक से उतरवा कर तीन व्यापारियों की सुपुर्दगी कर दीं। एसआई अनुज चौधरी ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक संभल के भैसोड़ा के आसिफ पुत्र मो. रजा, मुरादाबाद के थाना भोजपुर के पीपलसाना निवासी असीम पुत्र मोबी...