मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चाल लोग बाल बाल बच गए। कार चालक अजीत कुमार सिंह वाराणसी से सोनभद्र के रेनूकूट जा रहे थे। कार में उनके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब जाकर कार सवार लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...