कानपुर, फरवरी 6 -- चकेरी। बिधनू में रिंद नदी के पास गुरुवार को तड़के एक डंपर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर बीस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर एसीपी घाटमपुर मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। करीब छह घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। गुरुवार तड़के करीब चार बजे बिधनू थाना क्षेत्र के रिंद नदी पुल के पास एक डंपर आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे से जा घुसा। हादसे में डंपर चालक पतरेठा निवासी बब्लू और क्लीनर घनश्याम घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे नहीं करवाया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर चले गए। पुलिस की लापरवाही के चलते जाम के हालात बनते चले गए। हाईवे पर गाड़ियों की लाइन लग गई। वाहनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.