कौशाम्बी, फरवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज इलाके में सिहोरी टोल प्लॉजा के समीप रविवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह राजस्थान का रहने वाला था। घटना ट्रक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से हुई। राजस्थान के टोंक जिले के टूनी थाना क्षेत्र के नेवड़िया गांव का 21 वर्षीय यशपाल गुर्जर पुत्र बालूराम गुर्जर ट्रेलर चालक था। रविवार की रात वह ट्रेलर में लोहा लादकर कहीं पहुंचाने जा रहा था। देर रात सिहोरी टोल प्लाजा के समीप जैसे ही वह पहुंचा, तभी आगे चल रहे 12 चक्का ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे अनियंत्रित हुआ ट्रेलर पीछे से ट्रक में जा घुसा। घटना में यशपाल की मौके पर ही मौत हो गई। साथ रहे परिचालक को मामूली चोट आई। इस बाबत थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.