फतेहपुर, मई 18 -- बिंदकी। तेज रफ्तार डंफर ने ट्रक के पीछे टक्कर मारकर एक बंद दुकान में जा घुसा। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जा पहुंचे। हालांकि हादसें में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन दुकान में रखी हजारों की संपत्ति नष्ट हो गई। दुकान बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। रविवार की भोरपहर मौरंग लदा डंफर जयगुरूदेव मंदिर के बाईपास से होकर मां ज्वाला देवी मंदिर से कानपुर की ओर जा रहा था। वहीं बिंदकी से एक ट्रक फतेहपुर जा रहा था। शनिवार की भोरपहर कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहा के पास तेज रफ्तार डंफर ने ट्रक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुआ डंफर सड़क किनारे स्थित सूरजपाल सिंह निवासी कुंदनपुर की बंद दुकान में जा घुसा। हादसा होते ही पास पड़ोसी व ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया। हादसा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.