भदोही, फरवरी 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग झिलिया पुल फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इसके कारण पीछे स्कूटी सवार महिला ट्रक में जा भिड़ी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। नैना गुप्ता पत्नी स्वर्गीय कुलदीप गुप्ता औराई स्थित उगापुर, जद्दूपुर में बैंक में कार्यरत हैं। गत दिनों वह बैंक का कामकाज समाप्त कर वापस स्कूटी से घर जा रही थी। राजमार्ग के नजदीक फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार महिला के आगे आगे ट्रक चालक तेजी से जा रहा था। अचानक उसने बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिया। जिससे स्कूटी सवार महिला ट्रक में जा भिड़ी। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की हालात चिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.