बागपत, जनवरी 28 -- बागपत। बागपत-सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक ट्रक में जा घुसी, जिससे बाइक पर सवार एमबीए के दो छात्र गंभीर रूप में घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों की मौत हो गई। मृतक छात्र मध्यप्रदेश और झारखंड के रहने वाले थे और दिल्ली के द्वारका स्थित कॉलेज से एमबीए कर रहे थे। दोनों छात्र अपने दो अन्य साथियों के साथ देहरादून घूमने गए थे। नोएडा के एडब्ल्यूएचओ काम्प्लेक्स के पास रहने वाले 24 वर्षीय छात्र अर्जुन सिंह तेवतिया ने बताया वह दिल्ली के द्वारका स्थित फस्र्ट टाइम बिजनेस स्कूल में एमबीए (प्रथम वर्ष) का छात्र है। वह अपने साथी 22 वर्षीय पार्थ जिंदल पुत्र राकेश जिंदल निवासी बंगला नंबर-30, वार्ड-33 नीमच (मध्य प्रदेश), 24 वर्षीय मयंक नारायण गांगेसरिया पु...