कौशाम्बी, फरवरी 15 -- सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन गांव के नजदीक एक वर्कशॉप में खड़े 12 चक्का ट्रक में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से ट्रक चलकर राख हो गया। सैनी क्षेत्र के सयारा मीठेपुर मजरा दर्जिन का पुरवा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामभवन ने एक ट्रक खरीद रखा है। वह खुद इसे चलाता भी है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उसने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपना ट्रक कमासिन स्थित एक वर्कशॉप में खड़ा कर घर चला गया था। रविवार सुबह सूचना मिली कि ट्रक में आग लग गई है। घटना की खबर मिलने के बाद पीड़ित मौके पर पहुंचा तो देखा कि ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। हालांकि इसके पहले रात को पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया था। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वर्कशॉप मे...